Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की कार्यशाला सम्पन्न

    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला बुधवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई।

    कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए योजनाओं, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीबों, वंचितों और शोषितों के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा उनके जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा और समाजहित के कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति आभार व्यक्त करेगी। मुख्य कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान,एक पेड़ माँ के नाम अभियान,रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर,दिव्यांगों को कृत्रिम अंग का वितरण,पीएम मोदी के जीवन व उपलब्धियों पर प्रदर्शनी वोकल फॉर लोकल अभियान प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों का वितरण शामिल है वही प्रबुद्ध वर्ग संवाद में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती,

    2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता और स्वदेशी अभियान रखा गया है  सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता मंडल, विधानसभा और लोकसभा स्तर तक आयोजित होगी।पंजीकरण शुरू हो चुका है।फाइनल मुकाबले दिसंबर 2025 में होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से देश के खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ आई हैं, और यह प्रतियोगिता उन्हीं संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी ऐतिहासिक पहलों के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक बन चुके हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान उनके संकल्पों और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, सरोज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू का सवालःसोनारी में बार-बार वारदात क्यों?
    Next Article रिट्ज़ फैमिली सैलून का पुनः उद्घाटन, अब मिलेगी अत्याधुनिक हेयर व स्किन केयर सुविधाएं

    Related Posts

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    April 25, 2026

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.