सोना देवी विश्वविद्यालय फ्रेशर्स वीक ‘आगाज-3’ का पांचवां दिन शिक्षण और शोधकार्य को समर्पित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज-3’ का पांचवां दिन शिक्षण, प्रशिक्षण और शोधकार्य को समर्पित रहा। विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएचडी सेल की कोऑर्डिनेटर श्रीमति अनुसुआ रॉय ने छात्रों को शोध के उद्देश्य, गुणवत्ता और समाज में उसकी उपयोगिता की जानकारी दी।

लाइब्रेरी साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक सुषमा मार्डी ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की उपयोगिता और संदर्भ पुस्तकों के महत्व से अवगत कराया। वहीं मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीलमणि कुमार ने सीखने और याद रखने की तकनीक बताई।

इससे पहले फार्मेसी विभागाध्यक्ष सुधांशु शौडिल्य ने छात्र जीवन में अनुशासन पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में इस्कॉन फाउंडेशन के प्रेम प्रभुजी ने प्रेरणादायक संबोधन किया।

