Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, लंबित कमीशन व स्मार्ट पीडीएस समस्या को लेकर आक्रोश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, लंबित कमीशन व स्मार्ट पीडीएस समस्या को लेकर आक्रोश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, लंबित कमीशन व स्मार्ट पीडीएस समस्या को लेकर आक्रोश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा।
    जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, जिला शाखा जामताड़ा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिशु भवन कमान बिल्डिंग परिसर में जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से लंबित कमीशन भुगतान, ग्रीन कार्ड चावल तथा एनएफएसए की बकाया राशि नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुख रहा।

    डीलरों ने बताया कि कमीशन भुगतान नहीं होने से डिलीवरी प्रभावित हो रही है और कई दुकानदार भुखमरी जैसी स्थिति में पहुँच गए हैं। इस आक्रोश को देखते हुए तय किया गया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन और हड़ताल किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में विचार-विमर्श कर प्रस्ताव लिया जाएगा।

    बैठक में जिले को दो जोन में बांटकर आगे की रणनीति बनाई गई है।

    4 सितंबर को नाला फुटबॉल मैदान में नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के जन वितरण विक्रेता बैठक करेंगे।

    6 सितंबर को जामताड़ा गांधी मैदान में जामताड़ा, नारायणपुर, कर्माटांड़ एवं जामताड़ा नगर परिषद क्षेत्र के डीलर उपस्थित रहेंगे।

    इसके लिए जिला स्तरीय 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया, उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव, सचिव अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी देवकुमार साव, पांडव यादव तथा कृष्ण चंद्र महतो शामिल हैं।

    स्मार्ट पीडीएस की तकनीकी समस्या भी बड़ा मुद्दा

    बैठक में डीलरों ने यह भी कहा कि सितंबर माह से जिले में स्मार्ट पीडीएस लागू किया गया है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण वितरण बाधित हो रहा है। डिवाइस को 4G नेटवर्क पर चलना चाहिए, जबकि यह केवल 2G पर काम कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री, खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं उपायुक्त को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में मोहन प्रसाद भैया, शिरोमणि यादव, अनिल गुप्ता, देवकुमार साव, रविंद्र मंडल, सोहन राम, रघुनाथ मंडल, शांतिमय घोष, राजेश बावरी, परीतोष राय, ललित पंडित, विनय भगत, सत्यनारायण टिबरीवाल, नजरुल अंसारी, महेंद्र यादव, कृष्णा मुर्मू, सोनू झा, सुधीर पंडित, यदुनंदन पंडित समेत बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने जनता दरबार में रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त के निर्देश पर 2 घंटे के अंदर महिला के बेटे कार्तिक हेंब्रम का बना जन्म प्रमाण पत्र
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने 11 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों (विषय गणित एवं विज्ञान) को समाहरणालय सभागार में सौंपा नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.