नई दिल्ली में अर्जुन मुंडा दंपत्ति ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात

राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से आज उनके आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्दपूर्ण बातचीत के साथ-साथ झारखंड एवं देश की समसामयिक राजनीति पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा दंपत्ति और केंद्रीय मंत्री के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

