Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवरः पायल सिनेमा की तरफ जाने 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो फ्लाईओवरः पायल सिनेमा की तरफ जाने 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवरः पायल सिनेमा की तरफ जाने

    वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करेगी सरकार

    विधानसभा में सरयू राय ने उठाया था मुद्दा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मानगो फ्लाईओवर के डिजाईन में संशोधन कर पायल सिनेमा की ओर से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए रैम्प को दोतरफा करने, अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ को शीघ्र आरंभ करने, भुईंयाडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक जाने वाले स्वर्णरेखा नदी के उपर फोर लेन पुल का काम शुरू करने, कदमा-शास्त्री नगर ब्लॉक नम्बर-4 से नदी किनारे होते हुए जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने तथा गोविन्दपुर एवं जेम्को-जोजोबेड़ा में रेल ऊपरी पथ बनाने का मामला उठाया। उनके इस ध्यानाकर्षण के उत्तर में सरकार ने मानगो फ्लाईओवर के पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। लिट्टी चौक से एन.एच.-33 को जोड़नेवाले सड़क पर पुल का काम शीघ्र शुरू करने की भी बात कही है।

    अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ तक फोरलेन ऊपरी पथ के मामले में सरकार ने ठोस वादा नहीं किया। सरकार ने कदमा-शास़्त्री नगर नदी किनारे सड़क का चौड़ीकरण के बारे में भी फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। हां, इन दोनों योजनाओं पर विचार करने का आश्वासन जरूर दिया। मानगो फ्लाईओवर के बारे में सरकार ने श्री राय की बात मानने का आश्वासन दिया है।

    मानगो फ्लाईओवरः पायल सिनेमा की तरफ जाने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
    Next Article जमशेदपुर: सिदगोड़ा में स्कूटी में लगी अचानक आग, देखते ही देखते जलकर राख

    Related Posts

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    October 24, 2026

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    October 24, 2026

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    बहराइच में 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

    Microsoft का AI डॉक्टरों से दोगुना सटीक, मरीज से सवाल पूछकर चरणबद्ध तरीके से करेगा बीमारी की पहचान

    स्टारलिंक के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन, पीएम मोदी से भारत में संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.