जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा में मेरा समिति के सदस्यो द्वारा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा हैँ
मेरा समिति के अध्यक्ष प्रमोद राउत ने बताया कि गणेश चतुर्थी एक हिंदू त्यौहार है जिसका धर्म में अत्यधिक महत्व है।यह त्यौहार हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार मनाया जाता है जिसमें कहा गया है कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश का जन्मदिन है।और गणेश पूजा से ही हिन्दुओं की पूजा की शुरुआत होती है उसके बाद दूसरे देवताओं की पूजा का शुरुआत हो जाता है!हिंदू भगवान गणेश को सभी बाधाओं को दूर करने वाला मानते हैं।लोगों का मानना है कि भगवान गणेश हर साल समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं।और भक्तों के विघ्न को हर लेते है!
1979 से मेरा समिति के सदस्यों के द्वारा पूरी विधि विधान से गणेश जी की पूजा किया जा रहा है!हर साल के भांति इस बार भी पूरे धूमधाम से हमारे प्रांगण कायस्थ पाड़ा में बड़ी ही धूमधाम से गणेश जी की पूजा की जा रही है!यहां भव्य पंडाल बनाया गया है और पूरे बाजार को लाइट से सजा दिया गया है!!
मेरा समिति के सदस्य सचिन राउत,प्रदीप राउत,राजा राउत,विनय राउत,राकेश राउत,ब्रजेश राउत,विष्णु राउत,करण राउत,गौतम राउत,राजीव राउत,राज राउत,जीतू राउत,सोनू राउत,प्रीतम राउत,राहुल,पप्पू राउत,अंश राउत,सुभम दास,जीतू सरकार,गोपू सरकार!

