संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत कमिटी का विस्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड के बागबेड़ा, करनडीह-घाघीडीह मंडल के तीन पंचायत कांग्रेस कमिटी का विस्तार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक ज्योति सिंह मथारू एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि श्री मथारू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, मंडल पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद सहित कई नेता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता आशीष ठाकुर ने की।

इस दौरान बागबेड़ा मध्य, बागबेड़ा कॉलोनी और पश्चिम किताडीह पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।


