Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न, मजदूरों के लिए कई खुशखबरियां
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न, मजदूरों के लिए कई खुशखबरियां

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न, मजदूरों के लिए कई खुशखबरियां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में शनिवार को बोनस समझौता संपन्न हुआ। यूनियन और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद हुए इस समझौते से मजदूरों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह का कंपनी परिसर से बाहर निकलते ही जोरदार स्वागत किया गया। जुलूस, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ यूनियन कार्यालय तक उत्सव जैसा माहौल रहा।

    महामंत्री आर.के. सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सभी को ध्यान में रखकर बोनस समझौता करती है। वहीं, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि तीन माह की कड़ी मेहनत के बाद यह परिणाम सामने आया है। सलाहकार प्रवीण सिंह ने बोनस समझौते को मजदूरों की बड़ी उपलब्धि बताया और भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया।

    बोनस समझौते की मुख्य बातें:

    वर्ष 2025 में सात हजार मजदूरों को अधिकतम ₹75,223 और औसतन ₹50,160 बोनस मिलेगा। लगभग 1300 कर्मचारियों को 8.33% बोनस दिया जाएगा सुपरएनुएशन के तहत आने वाले कर्मियों को ₹15,048 बोनस मिलेगा। इस बार बोनस 12.3% रहा, जो पिछले वर्ष से 1.3% अधिक है। 375 अस्थायी कर्मियों का स्थायीकरण होगा।

    टीएमएसटी और अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षुओं में से 148 को स्थायी नियोजन मिलेगा।

    प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ सीताराम कांडी, वीपी विशाल बादशाह, प्लांट हेड सुनील तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष, महामंत्री और सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

    टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न मजदूरों के लिए कई खुशखबरियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मणिपाल मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत पर बवाल, प्रबंधन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
    Next Article जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनारी में अवैध हथियार के खिलाफ छापेमारी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.