Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक, 2025-26 कार्ययोजना को मिली स्वीकृति
    Breaking News Headlines खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक, 2025-26 कार्ययोजना को मिली स्वीकृति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक, 2025-26 कार्ययोजना को मिली स्वीकृति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :समाहरणालय सभागार में कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित आत्मा (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना) की शासकीय निकाय की बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

    आत्मा योजना के तहत किसानों के प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत किसानों का राज्य के बाहर, राज्य के अंदर और जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराया जाएगा। प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीट कॉर्न और तरबूज की खेती के लिए 33 इकाईयों में खेती करवाने का निर्णय लिया गया।

    साथ ही, कृषक समूहों के क्षमता विकास के लिए जिले के सभी 11 प्रखंडों में 1-1 किसान पाठशाला संचालित की जाएगी। प्रखंड स्तर पर 6 कृषक गोष्ठियां आयोजित होंगी, जबकि जिला स्तर पर एक किसान मेला आयोजित किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत राज्य स्तर से स्वीकृत वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप फसल प्रत्यक्षण, प्रशिक्षण, परिभ्रमण और कृषक गोष्ठी जैसे कार्यक्रमों को भी स्वीकृति दी गई।

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, डी.डी.एम. नाबार्ड, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक, उप परियोजना निदेशक आत्मा, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

     

     

    2025-26 कार्ययोजना को मिली स्वीकृति उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री रामदास सोरेन को सिख समाज की श्रद्धांजलि
    Next Article रंभा कॉलेज , स्नातक विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई आंतरिक परीक्षा

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.