Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

     

    अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और जिला यातायात प्रभारी संतोष कुमार के साथ सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

     

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में ड्रंक एंड ड्राइव सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-185 के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ वाहन जब्त करने और ₹10,000 का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

     

    यातायात प्रभारी ने कहा कि नशे की स्थिति में वाहन को संतुलित चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन चालक, यात्री और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

     

    आम लोगों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, नशे में गाड़ी न चलाएं और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

     

    000 जुर्माना चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात
    Next Article चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गेल इंडिया चेयरमैन से की मुलाकात, हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर चर्चा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.