जिला कांग्रेस ने भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्य और योजनाएं आज भी देशभर में दिखाई देती हैं। वे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और कांग्रेसजनों के बीच सरल स्वभाव एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले महान नेता के रूप में जाने जाते हैं।

प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।
जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि उनके द्वारा लागू पंचायती राज व्यवस्था और जवाहर रोजगार योजना के कारण गांवों में सड़कों, नालियों, स्कूलों, भवनों, पुल-पुलियों और शौचालयों सहित विकास की अनेक योजनाएं संचालित हुईं।

प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर नौजवानों को देश निर्माण में भागीदार बनाया। 15 सूत्रीय सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा कि उन्होंने ही सूचना क्रांति की शुरुआत की, जिसका लाभ आज हर नागरिक उठा रहा है।
अमरजीत नाथ मिश्र ने बताया कि स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया।
प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि श्रीलंका में शांति सेना भेजकर राजीव गांधी ने विश्व को अस्थिरता से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
इस अवसर पर ब्रजेन्द्र तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, अमर कुमार मिश्र, जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत झा, गुरदीप सिंह, धर्मा राव, इंतिखाब वास्ती, राजगृही यादव, राजेश चौधरी, जे. एस. पदरी, प्रितपाल सिंह, वाल्मीकि मंडल, डॉ. संतोष वर्मा, रंजन सिंह सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


