Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा मिल माइंस कैंटीन निजी हाथों में जाने से मजदूरों में आक्रोश गुणवत्ता घटी, सुविधाएं कम हुईं; मजदूरों ने प्रबंधन से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा मिल माइंस कैंटीन निजी हाथों में जाने से मजदूरों में आक्रोश गुणवत्ता घटी, सुविधाएं कम हुईं; मजदूरों ने प्रबंधन से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा मिल माइंस कैंटीन निजी हाथों में जाने से मजदूरों में आक्रोश गुणवत्ता घटी, सुविधाएं कम हुईं; मजदूरों ने प्रबंधन से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा सीयूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा स्थित मिल माइंस कैंटीन की व्यवस्था निजी हाथों में जमुना फैमिली इंटरप्राइजेज को सौंपे जाने के बाद से मजदूरों में नाराजगी बढ़ गई है। लगभग 200 मजदूरों ने हस्ताक्षर कर यूसीआईएल प्रबंधन को पत्र सौंपते हुए कैंटीन की व्यवस्था पुनः प्रबंधन के अधीन चलाने की मांग की है।

    पुरानी व्यवस्था में संतुष्ट थे मजदूर मजदूरों ने बताया कि यूसीआईएल प्रबंधन द्वारा पहले डिपार्टमेंटल कैंटीन चलाई जा रही थी, जिसकी गुणवत्ता और सुविधाएं कहीं बेहतर थीं। नाश्ते में बेहतर गुणवत्ता का सामान मिलता था। लड्डू मांगने पर दिया जाता था और खाने के साथ पापड़ भी परोसा जाता था। आशीर्वाद आटा, आशीर्वाद बेसन, सनफ्लावर तेल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था।

    मजदूरों का कहना है कि वे खाने की गुणवत्ता से पूरी तरह संतुष्ट थे निजी हाथों में गुणवत्ता घटी निजी ठेकेदार के अधीन आने के बाद मजदूरों के अनुसार खाने की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है। नाश्ते में दिए जाने वाले सामान की गुणवत्ता खराब हो गई है। बेसन की गुणवत्ता घटिया होने से लड्डू पसंद नहीं आ रहे। खाने के साथ पापड़ देना बंद कर दिया गया है।

    मजदूरों का आरोप है कि यूसीआईएल अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से कैंटीन की व्यवस्था निजी हाथों में दी गई, जबकि खर्च यूसीआईएल का हो रहा है और गुणवत्ता पर समझौता किया जा रहा है।

    अस्पताल कैंटीन का उदाहरण

    मजदूरों ने सवाल उठाया कि जब यूसीआईएल प्रबंधन अपने अस्पताल की कैंटीन की व्यवस्था स्वयं देखरेख में चला सकता है, तो मिल कैंटीन क्यों नहीं? मजदूरों ने यह भी बताया कि अस्पताल कैंटीन में कार्यरत 11 निजी मजदूरों को हटा दिया गया है, जिससे असंतोष और बढ़ गया है।

    संयुक्त यूनियन की चेतावनी

    संयुक्त यूनियन ने भी कैंटीन की चरमराती व्यवस्था को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, श्रम आयुक्त और यूसीआईएल सीएमडी को पत्र लिखकर गुणवत्ता सुधारने और कैंटीन की व्यवस्था वापस प्रबंधन के अधीन लाने की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि पुरानी कैंटीन व्यवस्था से वे खुश थे, लेकिन निजी हाथों में सौंपे जाने से वे अब बेहद असंतुष्ट और नाराज हैं।

    जादूगोड़ा मिल माइंस कैंटीन निजी हाथों में जाने से मजदूरों में आक्रोश गुणवत्ता घटी सुविधाएं कम हुईं; मजदूरों ने प्रबंधन से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार संबंधी समीक्षा बैठक भूमि मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन के दिए निर्देश
    Next Article स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर 22 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.