उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में गृह रक्षा वाहिनी, जामताड़ा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न
गृह रक्षकों की संख्या, प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने ली जानकारी
आज दिनांक 18.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में वर्तमान में कुल गृह रक्षकों की संख्या, गृह रक्षकों का विभिन्न स्थानों में प्रतिनियुक्ति एवं गृह रक्षा वाहिनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस क्रम में उन्होंने उक्त से संबंधित विभिन्न अहम बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को डिसिप्लिन में रहकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिया।

