Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनदहाड़े जामताड़ा-गोबिंदपुर के बीच करमदाहा नदी से अवैध बालू उठाव, गरीबों को रोजगार का बहाना, माफियाओं की चांदी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिनदहाड़े जामताड़ा-गोबिंदपुर के बीच करमदाहा नदी से अवैध बालू उठाव, गरीबों को रोजगार का बहाना, माफियाओं की चांदी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनदहाड़े करमदाहा नदी से अवैध बालू उठाव, गरीबों को रोजगार का बहाना, माफियाओं की चांदी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिले के करमदाहा नदी (जामताड़ा-गोबिंदपुर के बीच) से अवैध बालू उठाव का खेल खुलेआम जारी है। दिन के उजाले में नाव के माध्यम से रोजाना दर्जनों ट्रकों पर बालू की लदाई की जा रही है। नदी किनारे गाड़ियों की कतारें इस कदर दिखती हैं मानो यहां किसी वैध खदान का संचालन हो रहा हो। यह सब कुछ प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन रोकथाम की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि करमदाहा नदी से अवैध खनन वर्षों से जारी है, मगर हाल के दिनों में इसकी रफ्तार और बढ़ गई है। सुबह से शाम तक ट्रकों और ट्रैक्टरों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। धूल और शोर प्रदूषण के साथ-साथ सड़कें भी लगातार खराब हो रही हैं। ग्रामीण बताते हैं कि मजदूरी के नाम पर कुछ लोगों को रोज़गार तो मिल रहा है, लेकिन असल फायदा बालू माफियाओं की जेब में जा रहा है।

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बालू खनन पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिना लीज और पर्यावरणीय मंजूरी के नदी से बालू उठाव पूरी तरह गैरकानूनी है। बावजूद इसके, करमदाहा नदी में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू लादकर खुलेआम परिवहन किया जाता है। इसके चलते राजस्व की भी भारी क्षति हो रही है।

    लोगों की माने तो अवैध खनन से नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। जलस्तर कम हो रहा है, खेती प्रभावित हो रही है और आने वाले समय में पानी का संकट गहराने का खतरा है। इसके बावजूद बालू माफिया बेलगाम हैं। गरीबों को रोज़गार देने की आड़ में बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य भी नहीं मिलता।

    प्रश्न यह है कि जब एनजीटी ने बालू खनन पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं तो करमदाहा नदी में हो रही यह खुलेआम लूट कौन रोक पाएगा? जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से आमजन में यह संदेश जा रहा है कि कहीं न कहीं बालू माफिया और तंत्र के बीच गठजोड़ है।

    अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब गंभीर कदम उठाता है और करमदाहा नदी को अवैध खनन से मुक्त कर पाता है या नहीं। फिलहाल, नदी और आमजन दोनों ही माफियाओं की बेलगाम हरकतों का खामियाजा भुगत रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला खनन पदाधिकारी जामताड़ा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज को बीएससी और भूगोल विषय में स्नातक की शिक्षा के लिए मिली मान्यता
    Next Article धनबाद के मनियाडीह पोखरिया स्थित गुरुजी आश्रम में आयोजित झारखंड राज्य निर्माता, “बाबा” दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.