रंभा कॉलेज को बीएससी और भूगोल विषय में स्नातक की शिक्षा के लिए मिली मान्यता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज में आगामी सत्र 2025 से बीएससी की पढ़ाई भी आरंभ होने जा रही है। इसके अंतर्गत भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित ,जूलॉजी, बॉटनी में और कला विभाग के भूगोल विषय में भी स्नातक की पढ़ाई आरंभ होगी ।

विदित हो कि सन 2021 से रंभा कॉलेज में स्नातक के विभिन्न विषयों की पढ़ाई आरंभ है । स्नातक विभाग में सभी विषयों में प्रशिक्षित और अनुभवी व्याख्याता उपस्थित हैं । समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए सेमिनार और कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता है।

इस विभाग में समृद्ध पुस्तकालय और व्यवस्थित प्रयोगशाला की भी सुविधा है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज बस, कैंटीन, इनडोर एंड आउटडोर गेम ,छात्रावास इत्यादि की भी सुविधा उपलब्ध है ।

रंभा कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने कहा कि गीतिलता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के मापदंड को स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि हम आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्तर पर समृद्ध करें और बहुआयामी विषयों में शैक्षणिक कार्यक्रम को आरंभ करें।


