उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उत्पाद विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
राजस्व संग्रहण सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा
आज दिनांक 14.08.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा राजस्व संग्रहण की समीक्षा कर लक्षित राजस्व की प्राप्ति को लेकर निर्देश दिया। वहीं नई शराब नीति के तहत जिले में किये जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। वहीं उपायुक्त ने जिले में संचालित शराब दुकानों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर शराब दुकानों की नियमित जांच करने आदि बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उत्पाद अधीक्षक, अवर निरीक्षक उत्पाद सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

