उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज डीएमएफटी की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
डीएमएफटी से संचालित योजनाओं/कार्यों के अद्यतन स्थिति/प्रगति की हुई समीक्षा
डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर किया गया विमर्श
आज दिनांक 14.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने उक्त मद से चयनित योजनाओं के संबंध में यह जानकारी ली कि आम सभा के माध्यम से चयन हुआ है कि नहीं। उन्होंने डीएमएफटी के तहत प्राप्त विभिन्न अधियाचना पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला खनन पदाधिकारी, श्री मिहिर सालकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

