बिहार में राजग की करारी हार तय, फर्जी वोटर लिस्ट से जीत की तैयारी : सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आरोप लगाया है कि विभिन्न एजेंसियों से करारी हार की आशंका के बाद भाजपा–जद(यू) गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की योजना बनाई है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कराई जा रही है, जिसमें खासकर पिछड़ी जाति के वोटरों के नाम काटे गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में 65 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और कई घरों में 200–300 फर्जी वोटर दिखाए गए हैं। पप्पू ने कहा कि यह साजिश इंडिया गठबंधन को रोकने के लिए रची जा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी वोटरों के सहारे ही भाजपा सत्ता में आई है और चुनाव आयोग को शपथ पत्र देकर सफाई देनी चाहिए।


