एम एस ग्रुप ऑफ कंपनीज की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एम एस ग्रुप ऑफ कंपनीज की महिला सदस्यों ने साकची स्थित होटल मधुमास में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। हरियाली सावन की मस्ती, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया। महिलाएं मनमोहक हरे परिधानों और श्रृंगार में सजीं, जिससे कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई।

महोत्सव का संचालन निदेशक नेहा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रागिनी सिंह ने प्रस्तुत किया।


