Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप कोर्ट ने केस डायरी तलब की, अगली सुनवाई को लेकर यूसिल में बढ़ी बेचैनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप कोर्ट ने केस डायरी तलब की, अगली सुनवाई को लेकर यूसिल में बढ़ी बेचैनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप कोर्ट ने केस डायरी तलब की, अगली सुनवाई को लेकर यूसिल में बढ़ी बेचैनी

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल) के सीएमडी संतोष कुमार सतपति एक गंभीर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। यूसीएल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रैंक की महिला अधिकारी द्वारा 31 जुलाई को जादूगोड़ा थाना में उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होते ही यूसिल के विभिन्न विभागों में हलचल मच गई है। जादूगोड़ा से लेकर तुमलापल्ली और मुंबई तक इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

    बुधवार को सीएमडी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने केस डायरी की मांग करते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी। अभी तक सीएमडी को न तो जमानत मिली है और न ही याचिका खारिज हुई है, जिससे यूसिल कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अगली सुनवाई को लेकर सभी की निगाहें कोर्ट पर टिकी हुई हैं।

    कामकाज और छवि पर भी उठे सवाल

    सीएमडी पर यह आरोप ऐसे समय में आया है जब उनके कार्यकाल को लेकर पहले से ही असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। यूसिल के वरिष्ठ अधिकारी श्रीधर बाबू ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि उनके कार्यकाल में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका है, वहीं पदोन्नति से जुड़े मामलों में भी पारदर्शिता की कमी के आरोप लगते रहे हैं। इससे उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं

    पीड़िता को मिल रही धमकियां, बढ़ी सुरक्षा की मांग

    पीड़िता के समर्थकों का कहना है कि महिला अधिकारी को लगातार धमकियां मिल रही हैं ताकि वह केस वापस ले ले। उन्होंने इस संबंध में डीएआई (DAI) से भी शिकायत की है। आरोप है कि उसे ड्यूटी के दौरान परेशान किया जा रहा है — मोबाइल लेकर आने पर रोक, बार-बार तलाशी और मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यही नहीं, जो अधिकारी महिला अधिकारी का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें भी तबादले की धमकी दी जा रही है। इससे यूसिल का आंतरिक माहौल और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने और निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है

    सीएमडी को पद से हटाने की उठी मांग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यूसिल के कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से मांग उठने लगी है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सीएमडी को पद से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को प्रभार दिया जाए। इससे निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी और पीड़िता को भी न्याय मिल सकेगा।

    यह मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है और झारखंड के प्रशासनिक हलकों में इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। सभी की नजरें अब अगली तारीख की सुनवाई पर हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम की दिशा तय कर सकती है। परन्तु यह मामला काफी ह हाई प्रोफाइल हो चुका है राज्य के सभी अधिकारियों की नजर इस मामले को लेकर है। लोगों की नजर अगली तारीख पर है। वहीं सूत्रों के हवाले से यह सूचना भी मिल रही की सी एम डी के समर्थक भी अपने लॉबिंग में लग चुके हे।

    अगली सुनवाई को लेकर यूसिल में बढ़ी बेचैनी यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप कोर्ट ने केस डायरी तलब की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुदेश महतो 8 अगस्त को आएंगे जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि, संकल्प सभा में करेंगे संबोधन
    Next Article नौकरी लगते ही पतियों को छोड़ रही हैं आधुनिक औरतें

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.