नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता

चांडिल। नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने इस अवसर पर कहा कि सुषमा स्वराज दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री रहीं और 2014 से 2019 तक पहली नरेंद्र मोदी सरकार में भारत की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह विदेश मंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली दूसरी शख्सियत थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता स्वराज, इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्री संभालने वाली दूसरी महिला थीं।

वह सात बार संसद सदस्य और तीन बार विधानसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं। 1977 में 25 वर्ष की आयु में हरियाणा की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं। 1998 में थोड़े समय के लिए दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में एडवोकेट निखिल कुमार, जयदीप पांडे, प्रकाश महतो, शशि भूषण महतो, शुभम साहू, पवन महतो, कृष्ण पद महतो, संजीत महतो, मोहन कुमार सिंह, गौरव महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

