Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन में आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक पूर्णिमा साहू एवं प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यशाला में बताया गया कि 10 से 14 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और युद्ध वीरों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता एवं नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएंगे, तथा 15 अगस्त की शाम ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मौन जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, अमरप्रीत सिंह काले ने इस अभियान को राष्ट्रगौरव और नागरिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

    सुधांशु ओझा ने बताया कि 7-8 अगस्त तक सभी मंडलों में अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई।

    कार्यशाला में देवेंद्र सिंह, डॉ जटाशंकर पांडेय, राजन सिंह, कुसुम पूर्ति, नीरज सिंह, बिनोद राय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, पवन सिंह, लकी सिंह राजपूत, अशोक सामंत, बिरेन महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
    Next Article 10 अगस्त तक सफाई नहीं हुई तो 11 को कूड़ा लेकर होगा प्रदर्शन

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.