Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांचीः झारखंड अलग राज्य आंदोलन के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन का इलाज किडनी इंफेक्शन और ब्रोंकाइटिस के चलते चल रहा था।

     

    अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके भल्ला ने बताया, “यह बताते हुए दुख हो रहा है कि शिबू सोरेन जी को लंबी बीमारी के बाद आज सुबह मृत घोषित कर दिया गया।”

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बहू एवं विधायक कल्पना सोरेन और छोटे बेटे विधायक बसंत सोरेन दिल्ली पहुंच गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेने पहुंचे थे।

     

    शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री, सात बार लोकसभा सांसद और 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री भी रहे। वर्तमान में वे झामुमो के संरक्षक थे।

    1944 में रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन का पूरा जीवन जनसंघर्षों और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में बीता। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है।

    शिबू सोरेन – जीवन और योगदान की टाइमलाइन

    1944: रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जन्म।

    1970 का दशक: आदिवासी अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष की शुरुआत।

    1973: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना।

    1980-90 का दशक: झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन का नेतृत्व।

    2000: झारखंड को बिहार से अलग कर राज्य का गठन, सोरेन को जननायक का दर्जा मिला।

     

    2004: मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री बने।

    2005-2010: तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

    वर्तमान: झामुमो के संरक्षक, सात बार लोकसभा सांसद रहे।

    2025: लंबी बीमारी के बाद निधन।

    झारखंड में शोक की लहर दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइन्स
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा – “झारखंड आंदोलन को नया नेतृत्व देने वाले महानायक नहीं रहे”

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.