Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी, संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी, संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर

    Aman KumarBy Aman KumarAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी, संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर – आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि हेमंत सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष का परिणाम है जबकि झामुमो–कांग्रेस सौदेबाजी में लगी रही। अगर इनकी नीयत साफ होती तो 1993 में ही अलग राज्य का निर्माण हो सकता था।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री प्रभाकर ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और विकास कार्य ठप हैं। विगत चार महीनों से विकास योजनाओं पर कोई खर्च नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मइया योजना के पैसे को जोड़ने में व्यस्त है और जानबूझकर नगर निकाय चुनावों में देरी कर रही है।

    उन्होंने कहा कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार को तुरंत पहल करनी चाहिए। ट्रिपल टेस्ट करवाने में भी गड़बड़ियां हो रही हैं। श्री प्रभाकर ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को खाट पर ढोना पड़ रहा है, जबकि सरकार अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर करने में व्यस्त है। यह दोनों महान हस्तियों का अपमान है।

    इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने पहली बार 1989 में आजसू से वार्ता की थी। 1998 में जब लालू यादव ने कहा कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा, तब झामुमो ने विरोध में कोई कदम नहीं उठाया। आजसू ने 21 सितंबर 1998 को झारखंड बंद का आह्वान किया जिसे जबरदस्त जनसमर्थन मिला।

    1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने आजसू से वार्ता की थी। केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने वनांचल की बजाय झारखंड नामकरण करने और अलग राज्य निर्माण के आजसू के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। प्रेस वार्ता में केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, देवाशीष चट्टोराज, अभय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

    झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, पप्पु कुमार वर्मा फिर बने महासचिव
    Next Article हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष – 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड , आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.