विधानसभा अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल-इराकीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल-इराकीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए।
जिसमें विभिन्न स्कूलों के 347 उर्दू छात्रों को सम्मानित किया गया जो मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
उर्दू भाषा एवं साहित्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंजुमन फरोग उर्दू झारखंड और जमीयतुल इराकीन रांची के द्वारा यह कार्यक्रम के गुलशन मैरेज हॉल कर्बला चौक रांची में आयोजित हुआ ।
समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक राजमहल, श्री एम टी राजा, तथा झारखंड सुननी वक्फ बोर्ड के सदस्य श्री इबरार अहमद, झारखंड अंजुमन के श्री जुनैद अनवर, जमीयतुल इराकीन के महासचिव श्री सैफुल हक, मजलिस उलेमा के महासचिव मुफ्ती जनाब तल्हा नदवी, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉक्टर तारिक मौजूद थे। माननीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन के सभी पहलुओं में सुधार करने और एक बेहतर समाज बनाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और समझ प्रदान करती है। यह न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति बेहतर निर्णय ले सकता है, अपने जीवन को बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान अंजुमन फरोग उर्दू के अध्यक्ष मो इकबाल ने माननीय अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उर्दू एकेडमी का गठन, मदरसा बोर्ड का गठन, आलिम फाजिल यूनिवर्सिटी आदि मांगो का उल्लेख किया गया ।
माननीय अध्यक्ष महोदय ने आश्वाशन दिया कि आपके मांग पत्र को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।
माननीय विधायक श्री एम टी राजा अपने संबोधन में बच्चों को कहा कि शिक्षा से हमें रोज़गार और किरदार दोनों मिलते हैं।
उर्दू भाषा और इसके साहित्य इस देश की विरासत है। हमारा दायित्व है कि हम इसे कामयाब भाषा के रूप में अगली पीढ़ी तक पहुँचाएँ।
जानकारी दी गई कि कार्यक्रम स्वर्गीय खलीलुर रहमान पूर्व सचिव जमीयतुल इराकीन रांची की याद में किया गया।इस मौके पर मो इकबाल, दानिश अयाज़, प्रोफेसर ग़ालिब नश्तर, हाजी अफसर कुरैशी, ,मो० गयासुद्दीन, मो इस्लाम, डॉक्टर अय्यूब, प्रोफेसर आफताब, रमजान कुरैशी, आफताब आलम, और बच्चे के अभिभावक भी मौजूद रहे।

