सरायकेला में कल्याण विभाग के लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला : जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम चौधरी (59) ने सोमवार रात अपने सरकारी क्वार्टर में छत की कड़ी से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

प्रेम चौधरी अगले वर्ष सेवा निवृत्त होने वाले थे और गेस्ट हाउस कॉलोनी में अकेले रहते थे। उनके एक पुत्र और पुत्री बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही उप विकास आयुक्त रीना हांसदा मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।


