टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का महारूद्राभिषेक धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर – सावन के तृतीय सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में आम और खास श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

दर्जनभर पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल, दूध, मधु, घी और नारियल पानी से भगवान शिव का रूद्राभिषेक संपन्न कराया। वातावरण जयघोष से भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में विनय बिहारी, बॉबी समेत कई भजन गायकों ने “का लेके शिव के मनाई हो”, “ना सोना, ना चांदी के हार चाहीं”, “देख ल शिव जी के सेना चलल बा” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल रहा।


