Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की भव्य कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर एवं मारवाड़ी समाज काशीडीह के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में लगभग 1000 कांवड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने मानगो स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर 2.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर में जलाभिषेक किया।

    यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बोलबम के जयकारों के साथ शामिल हुए। शिव परिवार, काली मां, राधा-कृष्ण और भूत-प्रेत की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई और मंदिर पहुंचने पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।

    कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने हिस्सा लेते हुए मारवाड़ी समाज की एकता और धार्मिक योगदान की सराहना की। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने इसे भक्ति और एकता का प्रतीक बताया। महासचिव विनोद जैन ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन के विभिन्न पदाधिकारी, मंदिर कमिटी, बासुकीनाथ काँवरिया मंडली, नागरिक सुरक्षा टीम और जिला प्रशासन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

    कावड़ यात्रा में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, संगठन महासचिव सुरेश सोंथालिया, संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया, संयुक्त महामंत्री भोला चौधरी, संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, आलोक चौधरी, अंकुश जवानपुरिया, लाला मूनका, सुशील रामरायका, श्याम सुंदर अग्रवाल, पवन अग्रवाल गुड्डू, अंकित मोदी, प्रमोद सरायवाला, अशोक खंडेलवाल, कमल लड्ढा, लाला जोशी, पवन अग्रवाल पप्पी, मालीराम अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण बंसल पप्पू, नटवर मोदी, लाला गड़वाल, सीए विनीत मित्तल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, आनंद चौधरी, हर्ष बाकरेवाल, अमित सरायवाला, संगीता शर्मा, राखी शर्मा, अंशु अग्रवाल, ममता मित्तल, अन्नपूर्णा मिश्रा, प्रीति जवानपुरिया, सोनिया जवानपुरिया, माया बंसल, पुष्पा मूनका, रूपा मूनका, आदि भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई।

    जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की भव्य कावड़ यात्रा हजारों शिवभक्तों ने लिया हिस्सा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रावण मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा की भव्य जलाभिषेक यात्रा
    Next Article जादूगोड़ा बना साइबर अपराधियों का गढ़, पुलिस अलर्ट ,लोग रहें सावधान

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.