द अट्रियम सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, मानगो स्मार्ट बाजार स्थित द अट्रियम सोसाइटी में महिलाओं द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन और केक काटकर की गई। दिनभर चली रंग-बिरंगी गतिविधियों में थाली सजाओ, मेहंदी लगाओ और रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों से माहौल को संगीतमय बनाया।

सभी ने सामूहिक रूप से आगामी दुर्गा पूजा, विजयदशमी मिलन, बसंती नवरात्र और होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों में भी इसी उत्साह से भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया और एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस आयोजन को सफल बनाने में अंजू श्रीवास्तव, आशा देवी, निक्की श्रीवास्तव, नेहा चौधरी, दिव्या जोशी व शुक्ला चक्रवर्ती का विशेष योगदान रहा।


