Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’, दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’, दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’, दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से तथा सी.आर.सी. रांची व जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड का पहला जिला स्तरीय ‘पर्पल फेयर’ रविवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को हुनर प्रदर्शन, रोजगार व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और राज्य नि:शक्तता आयुक्त अभयनंदन अंबष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

    600 से अधिक लोगों की उपस्थिति में 50 दिव्यांग कलाकारों ने नृत्य, संगीत और कविता पाठ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम स्थल को रैम्प, बाधा-मुक्त शौचालय व अन्य सुविधाओं से पूरी तरह सुलभ बनाया गया। सी.आर.सी. रांची के सहयोग से एडिप और वयोश्री योजना के तहत 28 दिव्यांगजनों व वृद्ध लाभार्थियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित कई सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं सक्षम फाउंडेशन व ओएनजीसी की ओर से दृष्टिहीन दिव्यांगजनों को 38 स्मार्ट केन और 30 एआई स्मार्ट ग्लास प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक भारत, झारखंड ने विशेष खेल प्रदर्शन कर दिव्यांग बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, 2023 में बर्लिन पारा ओलंपिक में पदक जीतने वाले चार दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “पर्पल फेयर दिव्यांगजनों की प्रतिभा और आत्मबल का प्रतीक है। हमें गर्व है कि यह पहला आयोजन हमारे क्षेत्र में हुआ।” राज्य नि:शक्तता आयुक्त अभयनंदन अंबष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे झारखंड के अन्य जिलों में भी किए जाएंगे। ‘पर्पल फेयर’ ने यह संदेश दिया कि समान अवसर, सुलभ वातावरण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ दिव्यांगजन समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

    जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’ दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की
    Next Article तुलसी जयंती समारोह में माता शबरी एवं श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.