Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की

    मोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की
    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की

    भुवनेश्वर, 27 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाली साड़ियों के पुनरुद्धार के लिए ओडिशा के मयूरभंज जिले की आदिवासी महिलाओं की रविवार को प्रशंसा की।

    मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और जंगल की आग को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के वास्ते क्योंझर की प्रमिला प्रधान की भी सराहना की।

    प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि 650 से अधिक आदिवासी महिलाओं ने मयूरभंज में संथाली साड़ी को पुनर्जीवित किया है।

    उन्होंने कहा कि अब ये महिलाएं हर महीने हजारों रुपये कमा रही हैं और वे सिर्फ कपड़ा ही नहीं बना रही हैं, बल्कि अपनी पहचान भी गढ़ रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने क्योंझर जिले की प्रमिला प्रधान द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वनों की आग को रोकने के लिए संकीर्तन के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के प्रयासों की भी सराहना की।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत की विविधता की सबसे खूबसूरत झलक हमारे लोकगीतों और परंपराओं में मिलती है और इसी का हिस्सा होता हैं हमारे भजन और हमारे कीर्तन। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कीर्तन के जरिये वन की आग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए? शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन ओडिशा के क्योंझर जिले में एक अद्भुत कार्य हो रहा है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘यहां राधाकृष्ण संकीर्तन मंडली नाम की एक टोली है। भक्ति के साथ-साथ ये टोली आज पर्यावरण संरक्षण का भी मंत्र जप रही है। इस पहल की प्रेरणा हैं–प्रमिला प्रधान जी।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगल और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने (प्रमिला प्रधान ने) पारंपरिक गीतों में नये बोल जोड़े, नये संदेश जोड़े। उन्होंने कहा कि उनकी टोली गांव-गांव गई और गीतों के माध्यम से लोगों को समझाया कि जंगल में लगने वाली आग से कितना नुकसान होता है।

    मोदी ने कहा, ‘‘ये उदाहरण हमें याद दिलाता है कि हमारी लोक परंपराएं कोई बीते युग की चीज नहीं हैं, इनमें आज भी समाज को दिशा देने की ताकत है।’’

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यहां वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम की 124वीं कड़ी सुनी।

    माझी ने बच्चों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रेरक पहलुओं के बारे में भी बताया।

    मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, माझी ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. जादूगोड़ा में फिर उजागर हुआ लाखों का घोटाला
    Next Article जमशेदपुर में झारखंड का पहला ‘पर्पल फेयर’, दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला नया मंच

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.