Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया 16 करोड़ का दवाई टेंडर, केके फार्मा पर गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर सवाल तेज
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया 16 करोड़ का दवाई टेंडर, केके फार्मा पर गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर सवाल तेज

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया 16 करोड़ का दवाई टेंडर, केके फार्मा पर गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर सवाल तेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) प्रबंधन ने ब्लैकलिस्टेड और नकली दवाई बनाने के आरोपित कंपनी केके फार्मा को 16 करोड़ रुपये का ब्रांडेड दवाई का टेंडर दे दिया है। 16 जुलाई से काउंटर खुलने के बाद से ही कंपनी द्वारा सही तरीके से दवाइयाँ नहीं दी जा रही हैं और दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

     

    राष्ट्र संवाद में खबर प्रकाशित होने के बाद संयुक्त यूनियन के नेताओं ने नाराजगी जताई और कहा कि वे डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी एवं यूसील सीएमडी से मिलकर जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। यूनियन का आरोप है कि ब्रांडेड दवाओं के नाम पर नकली दवाई देने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    नेताओं ने दवा जांच कमेटी में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की और सवाल उठाया कि पहले 5 करोड़ का जेनेरिक टेंडर और अब 16 करोड़ का ब्रांडेड दवाई का टेंडर आखिर कैसे दिया गया? उन्होंने बताया कि केके फार्मा के मालिक कमल गुप्ता पर जुगसलाई और बर्मा माइंस थाने में मामले दर्ज हैं।

     

    यूसील कर्मियों और पूर्व कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि दवाई सुचारू रूप से नहीं मिल रही, मरीज परेशान हैं और केके फार्मा को हटाने की मांग हो रही है।

    वहीं कई डॉक्टरों ने भी कंपनी को टेंडर दिए जाने पर असंतोष जताया। सीएमओ डॉ. मानस कुमार रजक और डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

     

     

    यूनियन नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारी ए.के. अंसारी, जो सात साल से एक ही पद पर हैं, को भी हटाने की मांग की और कहा कि उनके आने के बाद से यूसील अस्पताल की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।

    केके फार्मा पर गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर सवाल तेज यूसील ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया 16 करोड़ का दवाई टेंडर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में Allied Health Sciences छात्रों का भव्य स्वागत, स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहला कदम
    Next Article बहरागोड़ा के कुंदन कुमार सिंह ने जेपीएससी परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर बहरागोड़ा का नाम किया रोशन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.