Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा के कुंदन कुमार सिंह ने जेपीएससी परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर बहरागोड़ा का नाम किया रोशन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बहरागोड़ा के कुंदन कुमार सिंह ने जेपीएससी परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर बहरागोड़ा का नाम किया रोशन

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा के कुंदन कुमार सिंह ने जेपीएससी परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर बहरागोड़ा का नाम किया रोशन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के राजलाबांध निवासी समाजसेवी सह व्यवसायी गजेंद्र सिंह और शकीला देवी के छोटे पुत्र कुंदन कुमार सिंह ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 2023 में आयोजित 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर सफलता अर्जित की है।

     

    कुंदन कुमार सिंह बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पहले ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से ओम परिवार सहित पूरे बहरागोड़ा में हर्ष का माहौल है। बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

    कुंदन कुमार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में कक्षा 5 तक हिंदी माध्यम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डीएबी पब्लिक स्कूल से कक्षा 6 से 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से पूरी की। वर्ष 2011 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 91.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

     

    इसके बाद वे मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में विज्ञान (जीव विज्ञान) से इंटरमीडिएट में दाखिल हुए और 2013 में 83.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। हालांकि नीट परीक्षा में डेंटल में चयन होने के बाद उन्होंने मेडिकल क्षेत्र छोड़ सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया।

     

    कुंदन कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गजेंद्र सिंह और माता शकीला देवी को दिया। उन्होंने बताया कि जब कभी वे निराश होते थे, तो पिता का मार्गदर्शन उन्हें नई ऊर्जा देता था।
    उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे बहरागोड़ा क्षेत्र को भी प्रेरित किया है।

    बहरागोड़ा के कुंदन कुमार सिंह ने जेपीएससी परीक्षा में 108वीं रैंक प्राप्त कर बहरागोड़ा का नाम किया रोशन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया 16 करोड़ का दवाई टेंडर, केके फार्मा पर गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर सवाल तेज
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.