जमशेदपुर की स्वच्छता उपलब्धि पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने किया कार्यबल का सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुरस्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में तीसरा स्थान और झारखंड का पहला GFC 5-Star व Water+ प्रमाणित शहर बनने की उपलब्धि पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने कदमा स्थित जुस्को स्कूल ऑडिटोरियम में सफाई कार्यबल का सम्मान किया। समारोह में 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी व हितधारक शामिल हुए। प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने सफाई कर्मचारियों को इस सफलता का सच्चा नायक बताया।

इस अवसर पर टीएसयूएस श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, अखिलेश,टाउन ओएंडएम के महाप्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह, विद्युत सेवा प्रभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजय प्रकाश सिंह, जमशेदपुर टाउन ओएंडएम के उप महाप्रबंधक कर्नल अर्नेस्ट पॉल कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और गर्व व कृतज्ञता के साथ ट्रॉफी संग तस्वीरें खिंचवाईं।


