Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा धाम की पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि, का मार्ग है : काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाबा धाम की पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि, का मार्ग है : काले

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा धाम की पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि, का मार्ग है : काले

    बाबा बैद्यनाथ समस्त विश्व का कल्याण करें : विद्यानंद सरस्वती

    नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पावन श्रावण मास के अवसर पर ‘नवयुवक कांवरिया संघ’ का श्रद्धालुओं से भरा शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर पारडीह स्थित काली मंदिर से विधिवत रूप से रवाना हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले तथा महंत विधानंद सरस्वती ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान कर विधिवत रूप से विदा किया और उनकी मंगल यात्रा की कामना की। कांवरियों के इस जत्थे में युवाओं का उत्साह, शिवभक्ति की गूंज और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

    इस मौके पर श्री काले ने कहा कि बाबा धाम की यह पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि, सेवा और संकल्प का मार्ग है। नवयुवक कांवरिया संघ के उत्साही युवाओं में भक्ति का जोश और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव देखना अत्यंत प्रेरणादायक है। मैं सभी शिवभक्तों की मंगलमयी यात्रा और कुशलता की कामना करता हूँ। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। श्री काले ने सभी भक्तों से सावधानी पूर्वक यात्रा करने, स्वच्छता बनाए रखने और सामूहिक सहयोग के साथ धार्मिक अनुशासन का पालन करने की अपील की।

    महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा बाबा बैद्यनाथ की यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति की साधना है। कांवरियों की यह आस्था, समर्पण और अनुशासन न केवल धार्मिक चेतना को जाग्रत करता है, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी देता है। बाबा की कृपा से यह यात्रा सफल, सुरक्षित और पुण्यकारी हो, इसी मंगल कामना के साथ हम सभी शिवभक्तों को विदा कर रहे हैं।

    इस जत्थे में जूगुन पांडे, आशुतोष बनर्जी, विभाष मजूमदार, मनीष सिंह, संजय संगी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, सागर चौबे, शिव, अभिषेक पांडे, सूरज, बॉबी सिंह, अभिषेक, मंगलू, ब्रजेश, खेमराज, जयराज, हाऊ, कल्लू, संतोष मांझी, प्रणय दास, सौरव रजक, विजय शर्मा, रवि, अभिषेक, राजा, राजेश शर्मा, पिंटू, दीपक, गोपाल, सूरज पंडित, रॉबिन पोद्दार, शुभम, राहुल, अंशु, शंकर, जगदीश एवं अन्य शामिल हैं।

    का मार्ग है : काले बाबा धाम की पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर जिला राजद में उठा विवाद, कार्यकारी कमिटी ने शंभू चौधरी की नियुक्ति पर उठाए सवाल
    Next Article पॉक्सो एक्ट पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, न्याय तक पहुंच और जागरूकता पर जोर

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.