Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह, टाटा पावर पर गंभीर आरोप
    Breaking News Business कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह, टाटा पावर पर गंभीर आरोप

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह, टाटा पावर पर गंभीर आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम पंचायत हुरलुग़ अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में आदिवासी किसान परिवार एक गंभीर पर्यावरणीय आपदा का शिकार हो गए हैं। आरोप है कि टाटा पावर कंपनी द्वारा कुछ अज्ञात भू-माफिया तत्वों के साथ मिलकर किसानों की रैयती खेती में अवैध रूप से फ्लाई ऐश (Fly Ash) डंप किया गया, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

    जिला भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सह स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में हुई वर्षा के चलते फ्लाई ऐश खेतों में फैल गया और धीरे-धीरे यह कचरे के परत के रूप में जम गया। इससे खेतों की उर्वरता नष्ट हो गई और फसल पूरी तरह से खराब हो गई। यह स्थिति आदिवासी किसानों के लिए आर्थिक और सामाजिक संकट उत्पन्न कर रही है।

    उन्होंने जिला प्रशासन, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर एसएसपी से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जिला स्तरीय संयुक्त समिति का गठन किया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। साथ ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि से राहत प्रदान की जाए। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडे को भी इस गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिलाते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।

    औद्योगिक घराना द्वारा फ्लाई ऐश जैसी औद्योगिक अपशिष्ट सामग्री का अनियंत्रित निस्तारण न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि किसानों की आजीविका पर भी सीधा हमला है। प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई कर मिसाल पेश करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी कंपनी को ग्रामीण जीवन से खिलवाड़ करने का अवसर न मिल सके।

    टाटा पावर पर गंभीर आरोप फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल की महिला अधिकारी ने वरीय अफसर और पीए पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    Next Article संगठन सृजन अभियान के तहत टेल्को में कांग्रेस की बैठक, मुहल्ला कमिटी गठन और जन समस्याओं पर जोर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं को BLA-2 चयन व जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय रहने का दिया निर्देश

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.