Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया, झामुमो नेताओं ने की जांच की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया, झामुमो नेताओं ने की जांच की मांग

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया, झामुमो नेताओं ने की जांच की मांग

    छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के उल्लंघन का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर भी उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :जमशेदपुर अंचल क्षेत्र के अंतर्गत मौजा कालीमाटी, थाना नंबर 1163 के खाता संख्या 02 से जुड़ा आदिवासी रैयत भूमि के अवैध हस्तांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुना हो सहित अन्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीन गैर-जनजातीयों के नाम ट्रांसफर कर दी गई, जो छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम का खुला उल्लंघन है।

    इस संबंध में झामुमो के जिला संयोजक मंडली सदस्य सागेन पूर्ति और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर भूमि दस्तावेज सौंपे और अविलंब जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सागेन पूर्ति ने कहा कि आदिवासी जाति की पहचान को छिपाकर भूमि की खरीद-बिक्री करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आदिवासी अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने याद दिलाया कि यह मामला 2023-24 के बजट सत्र में भी विधानसभा में उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    बहादुर किस्कू ने स्पष्ट आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का हस्तांतरण संभव नहीं है। झामुमो नेताओं ने सरकार से मांग की है कि आदिवासी हितों की रक्षा के लिए बने कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और दोषियों को बख्शा न जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है।

    जमशेदपुर: आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया झामुमो नेताओं ने की जांच की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम के 20 पंचायतों में 19 जुलाई को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर जनधन, बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर
    Next Article जिला के सभी निर्वाचित महिला मुखियाओं एवं वार्ड सदस्यों का प्रमण्डलीय प्रशिक्षण संस्थान, जसीडीह, देवघर में 03 (तीन) दिवसीय मॉड्यूल बेस्ड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.