संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला व बूथ कमिटी गठन पर जोर, BLA-2 चयन को लेकर कांग्रेस सक्रिय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन गुरुवार संध्या साकची जेएनएसी चौक के पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष दुबे ने सभी मुहल्ला और बूथ कमिटियों के गठन, सामाजिक व कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार BLA-2 के चयन और फार्म भरने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित है, जिसमें प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों को भाग लेना अनिवार्य है।

प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनता की समस्याएं संकलित कर मांग पत्र के माध्यम से समाधान सुनिश्चित कराने की बात कही। इस अवसर पर आनंद बिहारी दुबे, राकेश तिवारी, धर्मा राव, केके शुक्ला, आशुतोष सिंह, कमलेश पांडे, सुनीता ओझा, इंदु देवी, बंटी सिंह, विशाल शर्मा, फिरोज खान सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

