Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शहीद मदन पांडे के शहादत दिवस पर पहुंचे नारायणपुर, किया श्रद्धांजलि अर्पित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शहीद मदन पांडे के शहादत दिवस पर पहुंचे नारायणपुर, किया श्रद्धांजलि अर्पित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शहीद मदन पांडे के शहादत दिवस पर पहुंचे नारायणपुर, किया श्रद्धांजलि अर्पित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: नारायणपुर में शहीद मदन पांडेय के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड,प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने नारायणपुर पहुंचकर वहां स्थापित उनके प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया!
    उसके बाद शहीद मदन पांडेय की आवास में जाकर उनके परिवार से मुलाकात किया!उसके बाद जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता फिर से घर वापसी करके भाजपा में जुड़े! जिनको प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर घर वापसी करवाया!
    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज स्वर्गीय मदन पांडेय जी के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया! उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब हम लोग एक साधारण कार्यकर्त्ता हुआ करते थे तब यह संथाल परगना का नारायणपुर ब्लॉक उग्रवादियों का गढ़ हुआ करता था! उग्रवादियों का एक प्रकार से प्रवेश द्वार था यहीं से आकर वह अपने गतिविधियों को अंजाम देते थे! उन गतिविधियों को रोकने का काम हमारे मित्र मदन पांडेय जी ने ही किया था एक उग्रवादी को उन्होंने पकड़ा भी था और उसको पुलिस के हवाले कर दिया था उसका परिणाम यह हुआ कि उग्रवादियों ने फिर मदन पांडेय जी को टारगेट किया और घर में घुसकर उनके हत्या कर दिया! उसके बाद ही देवालबरी में पुलिस कैंप लगा दिया जिसके बाद संथाल परगना एक प्रकार से सुरक्षित हुआ! उसके बाद संथाल परगना उग्रवादियों से बहुत प्रभावित नहीं रहा! अगर संथाल परगना में उग्रवादियों को रोकने का श्रेय किसी को जाता है तो वह थे हमारे मदन पांडेय जी! उनको उनकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी परी जिनके बाद उनके परिवार भी आर्थिक रूप से पूरा कमजोर हो गया! उसी दिन से भारतीय जनता पार्टी इस दिन को उनके शहादत दिवस के रूप में मनाते आई है और उन्हीं के सागर दिवस पर मुझे उन्हें श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और आज खुशी की बात है कि आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर सैकड़ो पुराने कार्यकर्ता की फिर से भाजपा में वापसी हो रही है मैं सभी कार्यकर्ताओं का फिर से भाजपा में आने पर हार्दिक स्वागत करता हूं!
    पूर्व सांसद सुनील सोरेन नें कहा कि सिर्फ नारायणपुर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे संथाल परगना में उनका योगदान अतुल्य है मैं कल्पना कर सकता हूं कि अगर उस वक्त मदन पांडेय जैसे लोग उग्रवादियों का विरोध नहीं करते तो शायद उग्रवादी पूरे संथाल परगना को अपने चपेट में ले लेता! लेकिन मदन पांडे जी सजग थे,सशक्त थे, एक साधारण परिवार से थे लेकिन देश के प्रति राष्ट्र के प्रति उनका जो समर्पण था उनको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता!इस क्षेत्र के लिए वह व्यक्ति सदैव ही एक उदाहरण रहेंगे और हम सभी उनको स्मरण करके मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे!आज पुराने भाजपा कार्यकर्ता की वापसी भी हो रही है जो जामताड़ा जिला के लिए काफी सुखद खबर है इससे भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और आने वाले समय में भाजपा का विधायक यहां जरूर मिलेगा!
    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण स्वर्गीय मदन पांडेय जी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि 17 जुलाई 1999 को भाजपा नेता स्वर्गीय मदन पाण्डेय की नृशंस हत्या नक्सलियों ने घर में घुसकर कर दी थी।तब से हर वर्ष भाजपा द्वारा शहीद मदन पाण्डेय की याद में शहादत दिवस मनाते आए है।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पांडेय ने नारायणपुर में भाजपा को मजबूत करने में काफी मेहनत किए पूर्व में नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे थे।उन्होंने आजीवन पार्टी हित के लिए कार्य किया है और इसीलिए आज प्रदेश अध्यक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी जी तथा पूर्व सांसद सुनील सोरेन जी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने आये!उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बहुत ही ख़ुशी का दिन है कि स्वर्गीय मदन पांडेय जी के शहादत के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्त्ता जो दूसरे दल में चले गए थे वो फिर से अपने घर वापस भी आ गये!सभी कार्यकर्ताओ का फिर से अपने परिवार में स्वागत है!आपलोगों के फिर से आने से भाजपा और अधिक मजबूत होगा!अब हम पूरी मजबूती के साथ अधर्मी शक्तियों के साथ लड़ेंगे और आने वाले समय में इस निरंकुश सरकार को भी बाहर फेकेंगे!
    इस अवसर पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,जिला महामंत्री मितेश साह,मिहिजाम नगर परिषद् अध्यक्ष कमल गुप्ता,भाजपा नेता सुनील हांसदा,परितोष सोरेन,जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा,जिला मंत्री मोहन शर्मा,सुजाता सिंह भैया तथा राजेश यादव,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,सोशल मीडिया जिला संयोजक आनंद पोद्दार,चेतन मरांडी,लोकेश महतो, शुभम साव,चंदन राउत,पिंटू गुप्ता,लखिन्द्र सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिहिजाम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 60 वाहनों से ₹62,000 का चालान वसूला गया
    Next Article बड़ी खबर जामताड़ा से! पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने दिखाई मानवता की मिसाल – सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की बचाई जान

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.