Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का होगा आगमन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का होगा आगमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी

    जामताड़ा: आगामी 17 जुलाई को शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन नारायणपुर में होने जा रहा है, जहां शहीद मदन पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।इस निमित बुधवार को नारायणपुर में भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्वर्गीय मदन पाण्डेय के पुत्र से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, जिला महामंत्री मितेश साह , जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल नारायनपुर पहुँचे। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 17 जुलाई 1999 को भाजपा नेता स्वर्गीय मदन पाण्डेय की नृशंस हत्या नक्सलियों ने घर में घुसकर कर दी थी। तब से हर वर्ष भाजपा द्वारा शहीद मदन पाण्डेय की याद में शहादत दिवस मनाते आए है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पांडेय ने नारायणपुर में भाजपा को मजबूत करने में काफी मेहनत किए पूर्व में नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने आजीवन पार्टी हित के लिए कार्य किया है आज भाजपा के एक एक कार्यकर्ता उनकी याद में 17 जुलाई को शहीद मदन पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। इस वर्ष शहादत दिवस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मितेश साह,जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ,मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया,सोशल मीडिया जिला संयोजक आनंद पोद्दार,चेतन मरांडी ,जावेद अंसारी,कालीचरण दास,रमेश ओझा,दिनेश पांडेय उपस्थित थे।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला एसपी ने मासिक क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, मंदिरों और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
    Next Article 5 आदिवासियों की हत्या के आलोक में शिष्टमंडल पहुंचा पूर्णिया पीड़ित परिवार से मिलकर किया घटनास्थल का निरीक्षण

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.