जमशेदपुर टोलाडुंगरी गुरुद्वारा: सतबीर सिंह बने मुख्य सेवादार, नई टीम की घोषणा—बुजुर्गों और युवाओं का समन्वय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, टोलाडुंगरी: ऐतिहासिक टोलाडुंगरी गुरुद्वारा में सेवाभाव की नई शुरुआत हुई। सतबीर सिंह ने मुख्य सेवादार का पद संभालते ही नई टीम की घोषणा की, जिसमें बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय करते हुए संतुलित टीम का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा विकास के साथ समाज सेवा पर भी जोर रहेगा। प्राथमिकता के तौर पर गुरुद्वारा परिसर की सफाई, लंगर व्यवस्था में सुधार, बच्चों के लिए गुरुमत क्लासेज़, मेडिकल कैंप, और वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

सतबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि गुरुद्वारा केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि समाज उत्थान का केंद्र भी है। नई टीम की घोषणा पर संगत ने तालियों और अरदास के साथ उनका स्वागत किया। बुजुर्गों ने समर्थन जताया, जबकि युवाओं में उत्साह देखा गया।


