Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साम्प्रतिक सामाजिक पतन के लिए कसूरवार कौन …
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    साम्प्रतिक सामाजिक पतन के लिए कसूरवार कौन …

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साम्प्रतिक सामाजिक पतन के लिए कसूरवार कौन …

    वर्तमान समय का समाज नैतिक पतन की ओर अग्रसर है। जिन लोगों द्वारा समाज बनाए गए, वही लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं। क्योंकि, जिस तरह हमारे समाज में व्यक्तियों के बीच सद्भाव, सहयोग और करुणा है, उसी तरह उनके मन में नफरत, लालच और हिंसा भी पैदा हो सकती है। इसलिए सामाजिक व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए ज्यादातर मामलों में कुछ लिखित या अलिखित नियम होते हैं, जिनका उल्लंघन करना समाज की नजर में बेहद अपमानजनक और दंडनीय होता है। सुन्दर एवं तटस्थ सामाजिक व्यवस्था के लिए सद्भाव एवं सहयोग आवश्यक है।

     

     


    हम सभी को ऐसी स्थिति से मुक्त करके समाज को सही दिशा में ले जाना होगा। अब हम एक ऐसी पैचीदा मोड़ पर खड़े हैं जहाँ समाज मानवीय मूल्यों के गिरावट से जूझ रहा है।

    चारों ओर सौहार्द की जगह विभाजन के बीज अंकुरित हो रहे हैं। विश्वास की जगह संदेह ने ले ली है । परिवर्तन के नाम पर भोगवाद को प्राधान्य दिया जा रहा हैं । यह प्रवृत्ति समाज के लिए एक बुरा संकेत लेकर आई हैं। समाज का यह अप्रिय वातावरण अक्सर मन पर बोझ डालता हैं । इसलिए मूल्यों की बुनियाद हिला देने वाली ऐसी कई बातें दिमाग में तहलका मचाती हैं । आज के समाज में हमने मानवीय मूल्यों की कमी देखी है। यदि हमें किसी समाज में मूल्यवोध वाले लोग मिलते हैं अर्थात जहाँ लोग दिल से एक दूसरे के प्रति ईमानदार, दयालु, संयमी, शांतिपूर्ण, सदाचारी, प्रेमपूर्ण, धर्मनिरपेक्ष ,

     

    भाईचारापूर्ण हो तो उस समाज को आदर्श समाज कहा जा सकता है ,उस देश को एक आदर्श राष्ट्र के रूप में पहचाना जायेगा। एक आदर्श व्यक्ति , मूल्यवोध समझते हैं, सदैव सभी धर्मों के प्रति समान रूप से उदार रहता है। किसी भी धर्म के प्रति असहिष्णु नहीं होते । आज हमारे समाज के यांत्रिकीकरण की होड़ में मानवता दिग्भ्रमित हो गई है। भोगवादी मानसिकता ने हमारे नैतिक मूल्यों को छीन लिया है। जीवश्रेष्ठ की क्रूरता के उदय में मानवता छीन ली गयी है। शंकर-माधव के सौहार्दवाले देश में हिंसा और प्रतिशोध की आग भड़क रही हैं ।

     

    मनुष्य को संसार का सर्वोत्तम प्राणी माना जाता है। परन्तु सर्वोत्तम प्राणियों के ही मानवीय गुण लुप्त होते जा रहे हैं। लोग अब दानव बनते जा रहे हैं । दुनिया भर में हिंसा और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुनिया में लोगो की अमानवीय गतिविधियाँ अन्य प्रजातियों के लिए अत्यधिक खतरा पैदा कर रही हैं और पूरी दुनिया अशांति से दिन कांट रहे हैं । हमें दुनिया में अपने लिए जो संभावनाएं हैं, उसे नष्ट नहीं करना चाहिए। यदि हम सभी बुद्धिमान हैं, हम सभी स्वस्थ हैं, हम सभी खुश और आनंदित हैं, तो हम सद्भाव में रह सकते हैं। ऐसे कई नेता हैं जो समकालीन समाज के पतन के लिए जिम्मेदार हैं। वे सत्ता के लिए दल बदलते रहे हैं, जैसे कपड़े बदल रहे हो । उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता की बागडोर अपने पास रखना है । भारतीय इतिहास की किसी भी संवेदनशील मुद्दे का सम्पूर्ण सत्य जानकारी या ज्ञान के बिना यदि सभी लोग अपनी सुविधानुसार राजनीति करते हैं या राष्ट्र परिचालन करते हैं तो राष्ट्र का विनाश या एक जाति की पतन की संभावनाएं बहुत अधिक बन जाती हैं ।

    Sona

    लेखिका : मनीषा शर्मा
    जालूकबारी , गुवाहाटी
    अनुवादक :रितेश शर्मा

    साम्प्रतिक सामाजिक पतन के लिए कसूरवार कौन …
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article न्याय, कूटनीति, इतिहास और साहस के प्रतीक हैं राज्यसभा के लिए नामित सदस्य

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.