Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 14 जुलाई 2025: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम रोड स्थित साई मंदिर के पास 11 जुलाई की रात हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक आशीष कुमार भगत (22 वर्ष) की इलाज के दौरान कोलकाता में मौत हो गई है। इधर, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव उर्फ छोटू (21), रंजन कुमार सिंह (37), विजय शंकर सिंह उर्फ बाबू टेपर (26), सुरज कुमार दास उर्फ बुढ़ा (22) और शुभम कुमार उर्फ कल्लू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के किताडीह ग्वालापट्टी इलाके के निवासी हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि 9 जुलाई को निकली साई रथ यात्रा के दौरान डांस को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आशीष को 11 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे गोली मारी गई थी।    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नागाडीह फुटबॉल मैदान के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं और उसके बाद बिहार भागने की फिराक में थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम की दो जिंदा गोलियां भी बरामद की गई हैं। छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव कर रहे थे, जिनके साथ जेवियर होरो, संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव और बैजनाथ यादव भी शामिल थे। बागबेड़ा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 71/2025 दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

    कट्टा और जिंदा गोली बरामद पांच आरोपी गिरफ्तार साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
    Next Article लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.