Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप

    *राष्ट्र संवाद कमाल अहमद*

    *कोयला खदानों के डीप फेस पर जहां से कोयला उत्खनन होता है वहां पानी भरा है।*

    छत्तीसगढ़/कोरबा:-जिले में संचालित एसईसीएल की लगभग सभी ओपन कास्ट माइंस में डीप फेस पर जहां से कोयला उत्खनन होता है, वहां पानी भर जाने के कारण कोयला उत्पादन करने में काफी मुश्किल हो रहा है।साथ ही साथ अनेकों प्रकार की सावधानियां बरतनी पड़ रही है। इससे लक्ष्य के अनुसार कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
    वैसे भी कोयला उत्पादन में लक्ष्य से पीछे चल रहे एसईसीएल की खदानों के लिए मूसलाधार बारिश ने चिंता और बढ़ा दी है। आषाढ़ में हो रही मूसलाधार बारिश से एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं में कोयला उत्पादन खासा प्रभावित हुआ है। एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट गेवरा में डेली कोल प्रोडक्शन तय लक्ष्य से आधा हो गया है। मेगा प्रोजेक्ट दीपका और कुसमुंडा का भी कुछ इसी तरह का हाल है।
    एसईसीएल की अन्य खदानों पर भी मूसलाधार बारिश के कारण कोयला उत्पादन बाधित हुआ है। एसईसीएल की खदानों में उत्पादन घटने का सीधा असर बिजली प्लांट पर पड़ता है। क्योंकि अधिकांश प्लांटों में एसईसीएल की खदानों से ही कोयले की सप्लाई होती है। हालांकि बिजली प्लांटों में अभी वर्तमान जरूरत के अनुसार कोयले की उपलब्धता है। लेकिन खदानों में कोयला उत्पादन के यही हालात आगे भी रहे तो बिजली प्लांटों को कोयले की कमी से जूझना पड़ सकता है।
    जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर ने बताया कि बारिश से खनन प्रभावित हुआ है। हालांकि कंपनी के स्टॉक में पर्याप्त कोयला मौजूद है। यहां से बिजली संयंत्रों को रेल व सड़क मार्ग के रास्ते कोयले की आपूर्ति की जा रही है।

    एसईसीएल गेवरा कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप दीपका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
    Next Article शिव ही गुरु हैं — विराट शिव गुरु महोत्सव में गूंजा गुरु तत्व का दिव्य संदेश

    Related Posts

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    September 18, 2026

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    September 18, 2026

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.