प्रधानमंत्री को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर रघुवर दास ने दी बधाई
‘यह भारत के वैश्विक प्रभावशाली नेतृत्व का प्रतीक’ : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रघुवर दास ने अपने संदेश में कहा कि “यह सम्मान न केवल एक वैश्विक नेता के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहचान का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभावशाली नेतृत्व को भी दर्शाता है।”

उन्होंने इसे भारत के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक राजनीति और कूटनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यह सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है।

