Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, डॉक्टरों को चेतावनी – ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, डॉक्टरों को चेतावनी – ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा
    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रूटीन टीकाकरण, मिजिल्स-रुबेला एलिमिनेशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कालाजार, कुपोषण, टीबी उन्मूलन, स्टॉप डायरिया कैंपेन 2025 सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी चिकित्सक ड्यूटी के दौरान अगर कहीं और सेवा में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एमओआईसी से विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश भी दिया। स्टॉप डायरिया कैंपेन 2025 के लिए 15 जुलाई से 14 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत उन्होंने माइक्रोप्लान तैयार करने, घर-घर जाकर ओआरएस व जिंक की गोली वितरित करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एमटीसी सेंटर की स्थिति, दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अपने व्यवहार और सेवा दोनों में सुधार लाना चाहिए, ताकि मरीजों का अस्पताल और सरकार पर भरोसा मजबूत हो। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, एसीएमओ, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ निलेश कुमार, डॉ मुंशी, विभिन्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमज़दूर योजनाओं का लाभ उठाएं: गीता सोनी
    Next Article उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.