कुंडहित प्रखंड में जल सहियाओं के द्वारा विभागीय निर्देशानुसार ग्राम स्तर से कुल 26 जल सहिया एवं प्रखंड वॉश समन्वयक के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण SSG 2025 का सिटीजन फीडबैक कुल 360 लोगों का दिलाया। जल सहिया सबसे अच्छा सम्मानजनक फीडबैक क्रमशः काकली घोष, बुल्टी चौधुरी, महमुदा बीबी, रुमपा घोष, भाविनी सोरेन, सरामा नायक,रत्ना रानी सिंह,लक्ष्मीश्री घोड़ाई ,बासंती मुर्मू, लखीमुनि सोरेन, चमेली बीबी, संताना दत्त आदि ने दिया है।
साथ ही ग्राम स्तर पर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं सेविका के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई एवं हाथ धुलाई अभियान से जागरूकता किया गया। जिसमें जल सहिया प्रतिमा रविदास, सुष्मिता सोरेन, भाविनी सोरेन,सजनी मरांडी,अन्ना घोष, टुंपा पाल, लखीमुनि सोरेन, रंजू गोराई, प्रीतीलता मल्लिक,चमेली बीबी एवं जयंती सोरेन आदि ने अपने अपने ग्राम में अच्छा कार्यक्रम किया।
इस पखवाड़ा में प्रखंड वॉश समन्वयक मो0 रफिक हुसैन के द्वारा सभी जल सहियाओं को जुड़ने एवं विशेष कर SSG 2025 का सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के लिए अनुरोध किया गया है। BC Kdt

