Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा मंत्री बोले– शिक्षित समाज ही प्रगति का आधार
    Breaking News झारखंड

    जिला टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा मंत्री बोले– शिक्षित समाज ही प्रगति का आधार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षा मंत्री बोले– शिक्षित समाज ही प्रगति का आधार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :माइकल जॉन सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2024-25 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन थे। उनके साथ उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर झारखंड अधिविद्य परिषद, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के टॉप 5 विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

    मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “शिक्षा के बिना समाज, राज्य और देश की उन्नति संभव नहीं। जब तक लोग अपने अधिकार नहीं समझेंगे, उनका शोषण होता रहेगा।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना के तहत अब विद्यार्थियों को विदेश में मुफ्त उच्च शिक्षा का अवसर मिल रहा है। साथ ही प्रखंड स्तर पर कॉलेज और आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है ताकि दूरदराज़ के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें।

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। इसे यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत मानें। इसे विनम्रता से स्वीकारें और अपने मूल्यों को सहेज कर आगे बढ़ें।” उन्होंने छात्रों को हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

    कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों से गूंजता रहा और विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर गर्व की झलक साफ दिखाई दी।

    फोटो कैप्शन:
    सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन व उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहथियार लहराकर सोशल मीडिया पर मचाया था आतंक, रंगदारी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार
    Next Article कुंडहित प्रखंड में जल सहियाओं के द्वारा विभागीय निर्देशानुसार ग्राम स्तर से कुल 26 जल सहिया एवं प्रखंड वॉश समन्वयक के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण SSG 2025 का सिटीजन फीडबैक कुल 360 लोगों का दिलाया

    Related Posts

    एक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?

    October 2, 2026

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    October 2, 2026

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    *हंगरी तक गूंजी गम्हरिया के अमित मोदक की धमक*

    मनीषा कदम का खेल खत्म! ठाणे के ‘ओरियो स्पा’ पर दोबारा रेड, 5000 का गंदा धंधा और मालकिन फिर फरार!

    बाढ़ की त्रासदी से कब मुक्त होगा बिहार?

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.