टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सम्मान और भावुक विदाई का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई, जन्मदिन पर कटा केक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 7 जुलाई :टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जून माह में सेवानिवृत्त हुए छह कर्मियों को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

महामंत्री आर.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “सेवानिवृत्त साथियों का योगदान अमूल्य है। यूनियन का दरवाजा हमेशा उनके लिए खुला रहेगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेडिकल सहित हर जरूरत में यूनियन परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एच.एस. सैनी ने प्रस्तुत किया। सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मी:
राजकिशोर गुप्ता – व्हीकल प्रिपरेशन एवं डिस्पैच रविन कुमार दास एवं फणिभूषण महतो – एक्सेल डिवीजन एस.के. संवार अली – व्हीकल फैक्ट्री संजय कुमार शर्मा एवं बिरेंद्र प्रसाद – फ्रेम फैक्ट्री अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने केक कटवाया और दोनों सदस्यों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर, ऑफिस बेयरर और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


