Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही,कुचेना के पास सड़क दो टुकड़ों में बटा
    Breaking News

    कोरबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही,कुचेना के पास सड़क दो टुकड़ों में बटा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही,कुचेना के पास सड़क दो टुकड़ों में बटा

    *राष्ट्र संवाद कमाल अहमद*

    *गेवरा दीपका का संपर्क कोरबा से टूटा,थम गई आवाजाही*

    कोरबा:- रात से भारी बारिश के चलते कोरबा जिले के कोयलांचल कुसमुंडा से दीपका के बीच आवागमन अवरुद्ध हो गया है। वजह यह है कि कुचेना बस्ती के पास एक जगह सडक़ का बड़ा हिस्सा टूट कर बह गया है। इसके ठीक बगल में रेल अंडर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। लगातार वाइब्रेटिंग और भारी बारिश के कारण इस इलाके की सडक़ पर बुरा असर पड़ा। इसके नतीजन इसका एक हिस्सा धस गया। ऐसे में नजदीक के हिस्से में दुर्घटना की आशंका तेज हो गई है। मौजूदा स्थिति में रास्ते पर से होकर चलने वाली आवाजाही बाधित हो गई है। कुसमुंडा और दीपका के बीच यही एक रास्ता है जो इन क्षेत्रों को जोड़ता है। जिस रफ्तार से बारिश हो रही है और जो समस्या यहां पर पैदा हुई है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वैकल्पिक तौर पर लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश में बहुत जल्द सुधार कार्य कराया जाना मुश्किल होगा। कुचेना से जनप्रतिनिधि रहमान खान ने प्रशासन से आग्रह किया है टूटी सड़क बहता पानी के पास एक प्रशासनिक टीम गठित कर रखा जाए ताकि आने-जाने वाले लोगों को दिशा निर्देश देते रहे ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो।
    वहीं इस मूसलाधार बारिश ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति नगर आवासीय परिसर में कई प्रकार के उपाय के बावजूद इस बार भी बारिश के मौसम में वाटर ब्लॉकिंग के हालात पैदा कर दी है। यहां के मैदान में पानी तो भरा ही, कॉलोनी के अनेक आवास के भीतर भी उसकी पहुंच हो गई है।

    आषाढ़ के महीने में बारिश के सिलसिले ने खेती किसानी के काम को गति दी है तो सामान्य क्षेत्र में जल जीवन की रफ्तार को ब्रेक कर दिया है। कोरबा शहर के अमरैयापारा, वैष्णो दरबार और बालको नगर के कुछ हिस्सों में पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई। कोयलांचल दीपका के प्रगति नगर आवासीय परिसर में बरसाती पानी की एंट्री से लोगों के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई है। बाकी मोगरा के शांति नगर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण समस्याएं पैदा हुई है। कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि से छोटे पुलपुलिया टूटने के चक्कर में आवागमन बाधित हो गया है और रोड कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। आपको बता दें इस भारी बारिश में बिलासपुर जिले के भी कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंचालन समिति की बैठक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई
    Next Article ‘तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न ‘

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.